
14 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | मंडी

मंडी। पशुपालन विभाग में पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) के पद के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय मंडी (ग्रामीण) के अंतर्गत आवेदन करने वाली पात्र एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण 18 सितंबर 2026 को पड्डल मैदान मंडी में आयोजित किया जाएगा।
। अब विभाग ने इसके लिए नई तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की है।
सभी पात्र महिला अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। पंजीकरण की अंतिम समय सीमा सुबह 11:15 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाली अभ्यर्थियों को अलग से कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को भर्ती सूचना में निर्धारित सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेजों के साथ वैध पहचान पत्र भी अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। शारीरिक परीक्षण से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विभाग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने और पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने का आग्रह किया है।





