चंद्रताल मार्ग पर सफर हुआ आसान, पीडब्ल्यूडी ने दोनों नालों पर पुलिया निर्माण किया पूरा

खबर अभी अभी ,
मनाली-चंद्रताल मार्ग पर चंद्रताल के समीप लोक निर्माण विभाग काजा ने दोनों नालों पर पुलिया निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

पुलियों के निर्माण से अब पर्यटकों, स्थानीय लोगों और अन्य राहगीरों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। पहले नालों में पानी के बहाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। इस कार्य के पूरा होने से चंद्रताल आने वाले पर्यटकों का सफर भी पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुहाना बन गया है।

Share the news