
सोलन। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सोलन के रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान ‘खबर अभी अभी’ के मुख्य संपादक मनीष कुमार तथा समाज सेविका सीमा कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
सम्मान स्वरूप डॉ. रमेश कुमार को पारंपरिक मफलर पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार ने कहा कि डॉ. रमेश कुमार ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य, अकादमिक उपलब्धियों एवं समर्पण से न केवल अपने संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें पीएचडी सुपरवाइज़र के रूप में मिली मान्यता को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह उनके ज्ञान, अनुभव और शोध क्षमता का प्रमाण है।
समाज सेविका सीमा कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षाविद समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जो युवा पीढ़ी को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. रमेश कुमार ने ‘खबर अभी अभी’, मुख्य संपादक मनीष कुमार तथा समाज सेविका सीमा कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. कुमार को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





