
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 नवम्बर 2023
पूरे भारतवर्ष में दीपावली हर वर्ष बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है जिसको लेकर लोग बेहद ही उत्साहित नजर आते हैं वही सोलन शहर की अगर बात करें तो सोलन शहर भी दिवाली को लेकर सज चुका हैं सभी दुकानों पर रंग बिरंगी लाइट्स लगी हुई नजर आ रही है वहीं ग्राहकों की अगर हम बात करें तो वह भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
इस विषय पर व्यापारियों से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस बार कोई भी माल चाइना से नहीं पहुंच रहा है बल्कि भारत में ही लाइट्स बनाने का कार्य किया जा रहा है वही अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भारत ने भी बहुत तरक्की कर ली है जिस कारण से वह भी अब किसी अन्य देश से पीछे नहीं रह गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





