नई दिल्ली : आज रात पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, देश की नजरें टिकीं

नई दिल्ली, — देशभर की निगाहें आज रात प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबोधन पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर राजनीतिक और आम जनमानस में खासा उत्साह और चर्चा बनी हुई है।
हालांकि संबोधन के विषय को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर घोषणा या संदेश दिया जा सकता है।
सरकार के इस महत्वपूर्ण संबोधन को लेकर सोशल मीडिया पर भी #NarendraModi और #tonight830pm जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे लोगों की बढ़ती उत्सुकता साफ झलक रही है।

Share the news