
31/7/2026
कांगड़ा
खबर अभी अभी
कांगड़ा जिले के नूरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नागनी माता मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का संबंध तो नहीं है।
पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।






