
खबर अभी-अभी | 20 अगस्त 2026 | बिलासपुर

भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही एक सरकारी बस और निजी बस मेघ ट्रेवल्स के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में दोनों बसों में सवार कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की।
टक्कर के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद संबंधित लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया गया।
फिलहाल दोनों बसों की टक्कर के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।





