भव्य स्वागत के बीच चदैश पहुंचे श्री देव मां हूं नाग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

खबर अभी अभी
श्री देव मां हूं नाग शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी कोठी से चदैश पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।


इस अवसर पर मां हूं नाग भजन मंडली के मुख्य कलाकार पुजारी दीनानाथ शर्मा, देवेंद्र शर्मा, लाभचंद, पीतांबर शर्मा, खेमचंद शर्मा, चंदू, लाभु सहित अन्य कलाकारों ने भजन-कीर्तन और भेंटों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु जमकर नाचे और देवमय वातावरण का आनंद लिया। देवता के गूर दिकपाल शास्त्री ने कहा कि सरकाघाट क्षेत्र के लोगों की श्री देव मां हूं नाग के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने बताया कि शनिवार को देवता अपनी कोठी में विराजमान होंगे तथा रविवार को देव दरबार में प्रश्न प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 🙏🏻🚩

Share the news