जून में बर्फबारी से गुलजार हुआ रोहतांग दर्रा, पर्यटकों ने उठाया स्नोफॉल का लुत्फ

खबर अभी अभी ,
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Rohtang Pass में जून माह के दौरान हुई ताज़ा बर्फबारी ने पर्यटकों का उत्साह बढ़ा दिया है। बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ियों और ठंडी हवाओं के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे और स्नोफॉल का भरपूर आनंद लिया। पर्यटकों ने बर्फ के बीच खेलकूद, फोटोग्राफी और मनोरंजक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। मौसम के इस बदले मिजाज ने रोहतांग की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं,
जिससे पर्यटन कारोबार को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Share the news