
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
25 मई 2023

पांच वर्षों तक भाजपा ने ऋण लेकर केवल घी पीने का काम किया, यह आरोप राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने लगाए। पांच वर्षों तक केवल प्रदेश के खजाने करने में लगे रहे। जब भाजपा सत्ता से बाहर हुई तब प्रदेश में वेतन देने के लिए धन नही था। लेकिन कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही व्यवस्था परिवर्तन में जुट चुकी है। प्रदेश की वितीय स्थिति को बेहतर करने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा को गिरते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्य कर रही है। लेकिन भाजपा जब सत्ता में थी तब भी उन्होंने केवल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को काफी क्षति पहुंचाई और अब वह सत्ता से बाहर है। उसके बावजूद भी वह आर्थिक स्थिति को क्षति पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि वह सेस लगाकर प्रदेश की खाली खजाने को भरने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश के भाजपा के नेता केंद्रीय नेताओं से मिलकर उनके इस कार्य में भी पढ़ लिया लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जितना भी प्रयास कर लें, लेकिन वह अपने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होने वाले हैं। जल्द ही प्रदेश आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा और फिर से प्रदेश के खाली खजाने भरे जाएंगे और प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार दिन रात मेहनत कर रही है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





