
खबर अभी अभी ,
कुल्लू
अवैध शराब एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भून्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 160 पेटी (1,920 बोतल) किंगफिशर बीयर बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम गश्त पर थी। इस दौरान हाथीथान चौक पर एक पिकअप वाहन (HP-89-3996) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 160 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद हुई, जिसे बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था।


मामले में वाहन चालक अजय चौधरी और मुकेश कुमार, दोनों निवासी जिला बिलासपुर, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भून्तर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद शराब की खेप को कब्जे में लेकर वाहन भी जब्त कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।





