मंडी : भक्ति के रंग में रंगा हिमाचल धाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई 71वीं वर्षगांठ

मंडी। हिमाचल धाम आश्रम गागाल में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज का 71वां प्रकटोउत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भारी संख्या में उमड़ी संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाया।
कार्यक्रम का आगाज़ गुरु प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौजूद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर गुरु देव की प्रतिमा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा आश्रम परिसर ‘जय गुरुदेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। सत्संग के दौरान भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें विशव जागृति मिशन मंडी मंडल के प्रधान डा. प्रवीण कपिला ने ओम गुरुवे नम, कर ले प्रभु से प्यार ओ बंदे और इक बार गुरु मेरे सत्संग में आइए, अंखियां तरस रही मेरी जैसे सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर संगत झूमने को मजबूर हो गई। दलीप सैनी ने तेरे हवाले मेरी गाड़ी, तू जाने तेरा काम जाने’ भजन गाकर समर्पण का भाव जगाया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
विश्व जागृति मिशन के संस्थापक श्रद्धेय सुधांशु महाराज के दिशा-निर्देशानुसार, संगठन को मजबूती देने के लिए मंडी मंडल की नई कमेटी का विधिवत गठन किया गया। मंडल के प्रधान डा. प्रवीन कपिला ने इस नई टीम में सेवाभावी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर, महासचिव सुशील कुमार राणा, सचिव चमन सैनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, संगठन मंत्री दलीप सैनी, जीवन सचेतना अ​धिकारी दुर्गा दास वर्मा, युवा अभ्युदय अ​भियान अ​धिकारी मेहर चंद, धर्म कोष सहयोगी अ​धिकारी सुरेश गुप्ता, परिवार जोड़ो अ​भियान अ​धिकारी दम्यंती सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी नीलम मेहता, बाल संस्कार अ​भियान अ​धिकारी दिव्या सैनी, नारी अ​भियान अ​धिकारी निर्मला सैनी, प्रचार मंत्री रचना गुप्ता को नियुक्त ​किया गया। इसके अलावा सदस्य के लिए तारकेश्वरी देवी, हेम राज नरोता, ओम प्रकाश, अशोक सैनी और कमलेश चौहान को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में गुरू प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने कतार में बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।

Share the news