मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया गया

29/7/2026
चंबा
खबर अभी अभी
खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंस गए हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को भरमौर प्रशासन ने देर रात सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाया तथा सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम के चलते यात्रा मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई थी, जिससे श्रद्धालु आगे बढ़ने या वापस लौटने में असमर्थ हो गए थे। राहत एवं बचाव दल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा मार्ग पर आगे न बढ़ें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share the news