मनाली में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे नाले में गिरी बाइक, राजस्थान और पंजाब के दो युवकों की मौत

6/8/2026
मनाली
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान और पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान राजस्थान और पंजाब के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरना माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share the news