मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 अगस्त 2023

मंगलवार को मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता, डायरेक्टर अंकित गुप्ता , निमित गुप्ता और सभी अध्यापकगण मौजूद रहे । प्रदेश में हुई आपदा को देखते हुए निम्न स्तर पर स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया और  ध्वजारोहण के उपरांत छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत गाकर शहीद वीर जवानों को याद किया गया  और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान कॉलेज के तमाम छात्राओं में और अध्यापक गणों में देश के प्रति जोश देखने को मिला। कॉलेज के चेयरमैन चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम देश के प्रति हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे और हम देश के अंदर रहकर देश की सेवा करने के लिए विद्यार्थियों को तैयार कर रहे हैं ताकि भविष्य में आने वाली समस्याओं से आसानी से निपटा जा सके। भारत माता की जय जयकार के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news