
खबर अभी अभी
सिटी रिपोर्टर सोलन(सतवीर सिंह)

राखी के पवित्र त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। राखी की दुकानों पर बहनों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारों में कम कीमत से लेकर महंगी और आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं।
राखी के साथ-साथ गिफ्ट आइटम और मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। मिठाई की दुकानों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाई गई हैं।
महिलाओं का कहना है कि बाजारों में हर तरह की राखियां उपलब्ध हैं और राखी पर्व को लेकर खरीदारी का उत्साह बना हुआ है।





