शिमला पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 9.31 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

शिमला। “नशा मुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने की दिशा में शिमला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना रामपुर की टीम ने नियमित गश्त के दौरान भराखड़, निराथ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (24) पुत्र बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, डाकघर सूरजपुर, रायपुर सियूड़ी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 41/26, दिनांक 21.04.2026 दर्ज कर लिया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Share the news