सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लंबाथाच कल्हणी सराची में सड़क किनारे लटक गया तेल का टैंकर, लंबाथाच कल्हणी सड़क बंद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 मई 2023

सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लंबाथाच कल्हणी सराची सड़क मार्ग मंगलवार से बंद हो गया है। ध्वास नाले के पास एक तेल का टैंकर सड़क से फिसल जाने के कारण सड़क के किनारे पर लटक गया जिसके चलते लंबाथाच कल्हणी सराची सड़क मार्ग बड़ी गाड़ियों के लिए पिछले 24 घंटे से बंद रहा।

वहीं लोक निर्माण की गलती के कारण खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है जिस जगह पर यह टैंकर सड़क से फिसला उसकी दूसरी तरफ मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जिसको विभाग ने हटाना उचित नहीं समझा जो। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जंजैहली आरएल ठाकुर ने बताया कि टैंकर को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन को लाना पड़ा। जिसके चलते सड़क खोलने में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जल्द ही मार्ग को बहाल किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news