सोलन में हिंदी दिवस पर पत्र लेखन कार्यक्रम, 172 पत्र मिले

18 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। हिंदी दिवस के अवसर पर सोलन में पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने शहर और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपने विचार एवं सुझाव पत्रों के माध्यम से साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कुल 172 पत्र प्राप्त हुए।

पत्रों में सोलन शहर की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया। कई प्रतिभागियों ने शहर की सड़कों की खराब हालत को लेकर चिंता जताई और सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए सुझाव दिए। वहीं, एक प्रतिभागी ने घर न होने की समस्या को लेकर उपायुक्त को पत्र लिखकर अपनी परेशानी साझा की और समस्या के समाधान के लिए सुझाव दिए।

सोलन इम्पॉवरमेंट एंड डेवलपमेंट संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पत्र लेखन के जरिए अपनी स्थानीय समस्याएं और सुझाव प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राप्त पत्रों में उठाए गए मुद्दों और सुझावों पर अधिकारियों द्वारा विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए कंसोलेशन प्राइज भी दिए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पत्र लेखन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाना रहा।

खबर अभी अभी के लिए सोलन से सतवीर सिंह।

Share the news