सोलन: 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल को, केवल महिलाओं के लिए अवसर

सोलन जिले में रोजगार की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) परवाणू में “बीमा सखी” के 50 पदों को भरने के लिए 22 अप्रैल 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय कसौली में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवारों की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खास बात यह है कि यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए रखी गई है, जिससे उन्हें स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। हालांकि, इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 89883-00600 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share the news