
22 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | हरिपुर, मनाली

हरिपुर। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। महाविद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यकारिणी सचिव प्रो. लालचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित PTA कार्यकारिणी में दिनेश कुमार को प्रधान, जितेन्द्र राणा को उपप्रधान, हरि प्रकाश को सह-सचिव और पवन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई PTA कार्यकारिणी महाविद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच प्रभावी संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्राचार्या ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सक्रिय सहभागिता से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को और अधिक मजबूती मिल सकती है। वहीं, नवगठित कार्यकारिणी ने भी महाविद्यालय के हित में सकारात्मक सहयोग और सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया।





