15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल

खबर अभी अभी ,
नाहन, 12 जून- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 15 जून 2026 को जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा । इस व्यापक अभ्यास का उददेष्य भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ तथा वन अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की तैयारियो, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है।


मेगा मॉक ड्रिल के अंतगर्त जिले के विभिन्न उपमंडलो में कुल आठ स्थलो का चयन किया गया है, जहां अलग-अलग आपदा परिदृष्यों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यो का अभ्यास किया जाएगा।

मेगा मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित स्थलांे में नाहन मुख्यालय स्थित रूचिरा पेपर्स में आगजनी एवं भूकंप से क्षति, पच्छाद उपमण्डल की एसवीएन काॅंलोनी सराहां में भवन ध्वस्त होने, राजगढ के षिरगुल चैक बाजार में भवन गिरने, पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल क्षेत्र में भूस्खलन, षिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ंिटंबी में बाढ एवं भवन क्षति, कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में भवन ध्वस्त होने एवं आगजनी, संगडाह के पुराना तहसील भवन रेणुका जी में भवन गिरने तथा नाहन मुख्यालय के बनेठी विश्राम गृह के समीप रात्रीकालीन वन अग्निकांड की घटनाओं पर आधारित मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी।

जिला प्रषासन के अनुसार इस अभ्यास में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निषयन, गृह रक्षक, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, राजस्व विभाग तथा अन्य संबधित संस्थाएं भाग लंेगी।
मेगा मॉक ड्रिल के दौरान खोज एवं बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, निकासी, राहत षिविर प्रबंधन, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।

Share the news