# 7 मई तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

3 मई 2023

Barish SMS in Hindi 140 words for WhatsApp & Facebook with Images for  Girlfriend – Hindi Jaankaari

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री कम चल रहे हैं, जिससे मई के महीने में भी लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल स्पीति और किन्नौर ज़िला में ताजा बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 7 मई तक प्रदेश भर में इसी तरह से बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। आज के दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है।

लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों बागवानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। आने वाले दो-तीन दिन लोगों को विजिबिलिटी में भी दिक्कत आएगी, क्योंकि धुंध बढ़ने का भी मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news