
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 मार्च 2023
नालागढ़ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश चंद्र ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में ट्रक चालक जिया लाल को दोषी पाते हुए दो साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने की एवज में एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।
उप-जिला न्यायवादी संदीप शर्मा ने बताया कि छह अगस्त 2014 को जब पुलिस पार्टी खरूणी के नजदीक गश्त पर मौजूद थी तो पुलिस को सूचना मिली की नालागढ़ के चौकीवाला में एक ट्रक एचपी 12सी-0791 में चूरा पोस्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और ट्रक की तलाशी ली। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक से 4.786 किलो चूरा पोस्त पकड़ा। ट्रक में चालक जियालाल, निवासी बगाणा (जयनगर) को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं अब ट्रक चालक को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





