नालागढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र सिंह ठाकुर दूसरी बार चुने गए अध्यक्ष

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 मार्च 2023

नालागढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र सिंह ठाकुर दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मनीष डढवाल को 16 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष और महासचिव पद सर्वसम्मति से चुने गए। वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी ठाकुर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना पड़ा। रविंद्र ठाकुर और मनीष डढवाल के बीच चुनाव हुआ। इसमें रविंद्र ठाकुर को 62 और मनीष डढवाल को 46 मत पड़े। रविंद्र सिंह ठाकुर को विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा मनोज बंसल को उपाध्यक्ष और मुक्ति शर्मा को महासचिव चुना गया। निर्वाचित कार्यकारिणी को शेष कार्यकारिणी का चयन करने का अधिकार दिया गयाअध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। नई टीम निश्चित रूप से कानूनी बिरादरी की बेहतरी के लिए कार्य करेगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news