# हिमोत्कर्ष महिला मंच ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

6 मार्च 2023

तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा सोमवार को ऊना में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी व सेवानिवृत शिक्षिका सुदेश अरोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक रजनी कालिया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई।

हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह के दौरान अलग-अलग कार्य क्षेत्र की छह महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। जबकि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने वाली हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की तीन छात्राओं को भी सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि सुदेश अरोड़ा ने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिलाओं के सशक्तिरण के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो साल में मात्र एक दिन मनाया जाता है, लेकिन हिमोत्कर्ष परिषद प्रत्येक दिन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए जुटी हुई है।

वहीं, विशेष अतिथि के रूप में पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक रजनी कालिया ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर उचित स्थान हासिल न किया हो।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास से लवरेज होकर परिवार व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने बेटियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आहवान किया।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news