आरक्षित श्रेणी से संबंधित पुरुष या महिला सामान्य श्रेणी से भी लड़ सकते हैं चुनाव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव आरक्षण के मामले में अहम व्यवस्था दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि आरक्षित श्रेणी से संबंधित पुरुष या महिला सामान्य श्रेणी के साथ-साथ आरक्षित श्रेणी से चुनाव लड़ सकते हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे सदस्य अध्यक्ष के चुनाव लड़ने का भी हकदार भी रखते हैं। अदालत ने नगर परिषद देहरा के अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

याचिकाकर्ता सुनीता शर्मा ने कांगड़ा जिला में नगर परिषद देहरा के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई सुनीता कुमारी के चुनाव को चुनौती दी थी। आरोप लगाया गया था प्रतिवादी सुनीता कुमारी अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। उसने वार्ड नंबर 3 हनुमान मंदिर से चुनाव लड़ा, जो सामान्य श्रेणी के लिए आवंटित किया गया था।नगर परिषद देहरा के लिए चुनाव 10 जनवरी 2021 को चुनाव हुए थे। याचिकाकर्ता और प्रतिवादी को उनके संबंधित वार्ड से वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया था। 18 जनवरी 2021 को नगर परिषद देहरा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए वार्ड संख्या 3 से सदस्य सुनीता कुमारी को सर्वसम्मति से पद के लिए चुना गया। आरोप लगाया गया था कि प्रतिवादी अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news