# बिना बजट और स्टाफ के भाजपा ने खोले पूर्व में संस्थान : प्रतिभा सिंह

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

13 मार्च 2023

 हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करने कार्य कर रही है जिसको लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ़ मुखर है।

प्रदेश अध्य्क्ष प्रतिभा सिंह भी सरकार के पक्ष में आ गई हैं और सरकार के निर्णयों को सही ठहरा रही है साथ ही भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बता रही हैं।

प्रतिभा सिंह ने एमसी चुनाव को लेकर बुलाई गई कांग्रेस पदाधिकारों की शिमला में बैठक के बाद कहा है कि भाजपा के समय में बिना बजट और स्टाफ के संस्थानों को खोलने का काम है जिन पर अब सरकार निर्णय ले रही है।

भाजपा का काम ही हमेशा दूसरों पर हावी होने का रहा है। सरकार ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच समझ लिया निर्णय लिया है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news