
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
15 मार्च 2023

शिमला, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक बड़ी बैठक में भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई।
सभी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत सुझाव एकत्रित किए गए, बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा दृष्टि पत्र हेतु सुझाव भी एकत्रित किए गए।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से इन नगर निगम चुनावों में दल बाल के साथ रूप काम करेगी और एक बार फिर नगर निगम पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हम एक बार फिर बूथ के माध्यम से वार्ड जीतेंगे और वार्ड के माध्यम से नगर निगम जीतेंगे।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





