
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
15 मार्च 2023

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में कल और परसों मौसम साफ रह सकता है। अन्य क्षेत्रों में कल से ही 21 मार्च तक बारिश हो सकती है। 18 से 20 मार्च तक प्रदेशभर में बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि कल से ही अगले चार दिन तक कुछेक क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।
प्रदेश में इस बार सर्दियों में ही सूखे जैसे हालात बन गए गए हैं। बीते साल नवंबर और दिसंबर में भी सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई। इस साल एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच भी 38 फीसदी कम और मार्च के पहले 15 दिन में भी 85 फीसदी कम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है। फ्लावरिंग पर ओलावृष्टि नुकसानदायक होती है। इससे फूल झड़ जाते हैं। ओलावृष्टि के बाद तापमान में अचानक गिरावट होती है, जो अच्छी नहीं मानी जाती है।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





