
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मार्च 2023
कांग्रेस की सरकार मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जारी किए बजट मे कुछ नया नही है ज्यादातर केंद्र सरकार व पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा पहले से दी गई योजनाओ को नयापन देकर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। महिलाओ को 1500 रू महिना देने वाली गांरटी को तोडमरोड कर पेश किया गया है सभी महिलाओं को 1500 रू ना देकर जिन महिलाओ को यह राशी देने की बात बजट मे की गई है यह सपष्ट नही है की उन्हे जो सरकार की और से पहले राशी मिल रही है उसके इलावा और 1500 मिलेंगे या फिर उस राशी को ही 1500 किया जाऐगा।ओपीएस की स्थिती को साफ नही किया गया है। 10 गारंटीयो और बजट मे की गई घोषणाओ को पूरा करने के लिए बजट मे पैसे की व्यवस्था के बारे मे कोई लेखाजोखा नही है। कुल मिलाकर बजट निराशा से भरा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





