# नील गाय से बाइक की टक्कर, 58 वर्षीय महिला की मौत |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

26 मार्च 2023

Pattoki assistant commissioner killed in tragic road accident

पुलिस थाना ऊना के तहत समूरकलां में एक सड़क हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरमीतो देवी निवासी मोहखास, बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम गुरमीतो देवी अपने बेटे के साथ बाइक पर ऊना से घर की तरफ जा रही थी।

समूरकलां में अचानक बाइक के आगे नील गाय आ गई और बाइक चला रहे गुरमीतो देवी के बेटे को ब्रेक लगाने तक का मौका नहीं मिला। बाइक नील गाय से जा टकराई। टक्कर के चलते मां-बेटे बाइक से नीचे गिर गए। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ भागे और दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। गौरतलब है कि इस जगह पर पहले भी आवारा पशुओं और जंगली जानवरों की टक्कर होने के चलते कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं।

इसमें बंगाणा उपमंडल के अमरोह निवासी पूर्व सैनिक और समूरकलां गांव के ही एक युवक की आवारा और जंगली पशुओं के साथ हुई टक्कर के चलते मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news