
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मार्च 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार के समय शुरू अटल आदर्श विद्यालय योजना बंद नहीं की जाएगी। प्रदेश में पहले चरण में 18 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम से शुरू योजनाओं को कांग्रेस सरकार बंद नहीं करेगी। प्रधानमंत्री पद की गरिमा को हम बनाए रखना चाहते हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक विनोद कुमार और लोकेंद्र कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट भाषण में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई है इस दायरे में आने वाले स्कूलों को डे बोर्डिंग स्कूलों में शामिल करेंगे। 50 बीघा भूमि पर स्कूल बनाए जाएंगे। जहां सरकारी भूमि स्कूल निर्माण को नहीं मिलेगी, वहां निजी भूमि ली जाएगी।
योजना के लिए 300 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। बच्चों को लाने-जाने के लिए परिवहन सुविधा दी जाएगी। स्वीमिंग पूल भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 जगह स्कूल निर्माण को सरकारी भूमि मिल गई है। 46 जगह एफसीए केस बनाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक आधार पर नहीं, सबसे बेहतर स्थान पर ही डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इससे पूर्व भाजपा विधायक विनोद कुमार ने पूछा कि नाचन में चयनित किए गए स्थान पर सरकार स्कूल खोलेगी या नहीं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





