अप्रैल में एपीएल परिवारों को चार किलो आटा और तीन किलो चावल प्रति राशन कार्ड मिलेगा कम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मार्च 2023

सरकार ने एपीएल परिवारों के राशन के कोटे में पहली बार बड़ी कटौती कर दी है। अप्रैल में एपीएल परिवारों को चार किलो आटा और तीन किलो चावल प्रति राशन कार्ड कम मिलेगा। यानी अब उन्हें 11 किलो आटा और पांच किलो चावल ही दिए जाएंगे। जबकि मार्च में एपीएल परिवारों को 15 किलो आटा और आठ किलो चावल दिए गए थे। अब इस कटौती के हिसाब से डिपो संचालक अप्रैल में एपीएल परिवारों को राशन देंगे।

बताया जा रहा है कि बीते तीन साल में एक साथ अब तक की यह सबसे बड़ी कटौती है। करीब तीन साल पहले उपभोक्ताओं को 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलते थे। कोरोना काल में सरकार ने राशन में बढ़ोतरी कर दी थी। वह बढ़ोतरी अब तक चल रही थी। हालांकि इससे पहले जब भी डिपो में मिलने वाले राशन कटौती या बढ़ोतरी होती थी तो वह एक किलो से ज्यादा नहीं हुई। पहली बार सरकार ने सीधे चार किलो आटा और तीन किलो चावल कम किए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news