राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले में पारंपरिक वेशभूषा में मिस जोगिंद्रनगर के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मार्च 2023

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले में पारंपरिक वेशभूषा में मिस जोगिंद्रनगर के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवतियां भाग ले सकेंगी। इसको लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
एसडीएम ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का 1 अप्रैल को आयोजन होगा। इच्छुक युवतियां 30 मार्च तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके लिए आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्यूटी कंटेस्ट के लिए स्क्रीनिंग 31 मार्च को आईटीआई जोगिंद्रनगर में होगी। 1-5 अप्रैल तक मनाए जाने वाले लघु शिवरात्रि मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए रामलीला मैदान में प्रदर्शनी लगेगी। यहां उपमंडल के स्वयं सहायता समूह के घरेलू उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news