
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मार्च 2023
लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में महिला मंडलों के लिए भी खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें रस्साकशी, मटका फोड़, रंगोली, नाटी, लोकनृत्य, चेयर रेस, रस्सी कूद, लंगड़ी दौड़ आदि शामिल हैं।
इस संबंध में गठित कमेटी की बैठक मेला समिति अध्यक्ष और एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने बताया कि मेला में महिला मंडलों के लिए खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
इनमें भाग लेने के लिए लगभग 80 महिला मंडलों ने खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा व द्रंग तथा नगर परिषद जोगिंद्रनगर के माध्यम से पंजीकरण करवाया है।
एसडीएम ने महिला मंडल खेल आयोजन समिति को महिला मंडल प्रतिभागियों की अधिक संख्या को देखते हुए आगामी 30 मार्च को लीग मैच आयोजन करने के निर्देश दिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





