
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अप्रैल 2023
हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में आज व कल भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई भागों में 22 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। दोपहर के समय बूंदाबांदी भी हुई।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 22 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सिरमौर, सोलन, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





