बीएसएफ में तैनात मंडी जिले के हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 अप्रैल 2023

बीएसएफ में तैनात मंडी जिले के हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मेरा मॉसी निवासी बीएसएफ जवान श्रवण कुमार बीती रात श्रीनगर में अचानक बेहोश हो गए।

उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रवण कुमार इन दिनों पंथा चौक स्थित 42 बटालियन में तैनात थे। चिकित्सकीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को यूनिट को सौंप दिया गया है।

सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है। श्रवण कुमार अपने पीछे  दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी बीएससी कर चुकी है। छोटी बेटी 12वीं कक्षा में और बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news