कालका शिमला हॉलीडे स्पेशल ट्रेन संख्या 04505 पहले दिन 50 फीसदी बुकिंग के साथ पहुंची शिमला

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 अप्रैल 2023

कालका शिमला हॉलीडे स्पेशल ट्रेन संख्या 04505 रविवार को पहले दिन 50 फीसदी बुकिंग के साथ शिमला पहुंची। पहले ही दिन अच्छी बुकिंग से रेलवे अधिकारी उत्साहित हैं। कालका से हॉलीडे स्पेशल दोपहर 1:05 पर रवाना हुई ओर शाम 7:30 बजे शिमला पहुंची। सोमवार सुबह 9:20 बजे गाड़ी संख्या 04506 शिमला से कालका रवाना होगी और 3:50 पर कालका पहुंचेगी। अनरिर्जव मेल एक्सप्रेस श्रेणी के चलते इस गाड़ी की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है। काउंटर से ही गाड़ी की टिकट ली जा सकती है।

सैलानियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रबंधन मई के पहले सप्ताह में एक अन्य हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी विचार कर रहा है। समर टूरिस्ट सीजन के चलते कालका से शिमला आने वाली गाड़ियों में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। कालका-शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटरकार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं जिनमें रेल मोटरकार (22453) शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455) एक्सप्रेस (52453) कालका शिमला एक्सप्रेस (52459) कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों चल रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news