धर्मशाला में 19 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम हुआ पैक, बिक्री बंद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 अप्रैल 2023

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 19 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल क्रिकेट मैच के लिए पूरा स्टेडियम पैक हो गया है। ऑनलाइन बुकिंग साइट पर अब इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर 17 मई को होने वाले मैच के लिए भी अब मात्र तीन ही स्टैंडों के टिकट बचे हैं।

अन्य स्टैंडों के टिकट बिक गए हैं। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद आईपीएल के मैच मई में होने जा रहे हैं। इन मैचों के लिए लोगों में इतना क्रेज है कि दोनों ही मैचों के सस्ते टिकट बुक हो चुके हैं, जबकि 19 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल के मध्य खेले जाने वाले मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह से पैक हो गया है।

ऑनलाइन बुकिंग साइट पर अब इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। 17 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल के मध्य होने वाले मैच के लिए भी अब मात्र तीन ही स्टैंडों के टिकट बिक्री के लिए शेष बचे हैं। मात्र दो दिन में ही इन मैचों के लिए धर्मशाला स्टेडियम पूरी तरह से पैक हो गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news