भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : कश्यप

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

24 अप्रैल 2023

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने संजौली में भाजपा द्वारा आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल हिमाचल प्रदेश में झूठ की राजनीति की है और इस राजनीति से जनता ठगा महसूस कर रही है।

जब कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आई तो झूठी 10 गरंटियो से जनता को गुमराह किया , आपको याद होगा नगर निगम सोलन के चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने 24 झूटी गरंटिया की थी। पर भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है हमने जो मैनिफेस्टो आपके बीच में रखा है उसे पूर्ण रूप से पूरा करेंगे यह हमारा वादा है।

उन्होंने कहा कि आपने भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में भी देखी है , फर्क साफ है हम जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं ना कि कांग्रेस पार्टी की तरह झूठे वादे करते हैं।

अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करोड़ों रुपए का पैसा हिमाचल प्रदेश में आया जिसको शिमला को विकसित करने के लिए लगाया गया आपके सामने है शिमला में जो पिछले 5 साल में हुआ वह कांग्रेस शासनकाल में कभी भी नहीं हुआ।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news