राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में ड्रग एब्यूज के उपलक्ष्य पर बच्चो को दी गई जानकारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 अप्रैल 2023

मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में ड्रग एब्यूज के उपलक्ष्य पर जानकारी दी गई जिसमें विंध्यांचल हाउस की छात्रा वंशिका द्वारा नशे एवं उसके उपयोग से बचने हेतु विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा भी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए तथा परिवार, आस-पड़ोस एवं समाज में उपयोग कर रहे लोगों को भी इससे होने वाली हानियों के प्रति जानकारी प्रदान करनी चाहिए।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में नशे संबंधित गतिविधियों हेतु देवी चंद प्रवक्ता कॉमर्स की अध्यक्षता में विद्यार्थियों की एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो कि समय समय पर विद्यार्थियों पर नजर बनाए रखी हुई है अगर कोई भी विद्यार्थी इस प्रकार की गतिविधियों में पाया गया उसे विद्यालय से तुरंत निष्कासित किया जाएगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news