3 मई को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन : कर्नल धनीराम शांडिल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 अप्रैल 2023

बेरोजगारी अपने आप में एक बहुत बड़ा शब्द है चाहे पूरे देश की बात कर ले चाहे किसी भी प्रदेश की चाहे किसी जिले की बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है । बेरोजगारी को लेकर युवा बहुत परेशान है भारी-भरकम पढ़ाई करने के बावजूद भी युवा अपने प्रमाण पत्र लेकर सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है, हर बार युवाओं को नई नवेली सरकार से उम्मीदें रहती है कि यह सरकार युवाओं के लिए नौकरियों के साधन उपलब्ध करवाएंगे। परंतु दिन-ब-दिन बेरोजगार युवाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है

इसी को मध्य नजर रखते हुए वर्तमान में कांग्रेस सरकार ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। 3 मई को सोलन के ऐतिहासिक मैदान में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सोलन नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करवाएगी। और जल्द ही इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news