
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 अप्रैल 2023
करीब 8 माह के इंतजार के बाद आखिरकार नगर निगम सोलन को स्थायी आयुक्त मिल ही गया। निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एडीसी सोलन जफर इकबाल को प्रदेश सरकार ने निगम कमिश्नर का पूर्ण कार्यभार सौंप दिया है। आठ माह से इस पद को देख रहे जफर इकबाल के इस पद पर आने और उनके अनुभव से शहर के विकास को एक नई दिशा मिलने की उमीद जगी है। नगर निगम सोलन में आयुक्त का पद पिछले 8 महीनों से खाली चला हुआ था। स्थायी आयुक्त न होने के चलते एडीसी सोलन के पास निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार था। निगम में आयुक्त का महत्वपूर्ण पद है। इसके बावजूद लंबे समय से खाली होने के कारण कई प्रश्न भी खड़े हो रहे थे।
सोलन नगर निगम को बने अभी करीब अढ़ाई वर्ष का समय हुआ है। इतने कम समय में अभी तक चार आयुक्त बदले जा चुके हैं। किसी भी आयुक्त को काम करने का मौका ही नहीं मिला। जब तक वे नगर निगम की कार्यप्रणाली को समझते थे तब तक उनका तबादला होता रहा
ज्यादा जानकारी देते हुए जफर इकबाल ने बताया की उनका उद्देश्य है की शहर को साफ ओर स्वच्छ बनाया जा सके जिसके लिए वह शहर की सुंदरता पर भी कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की है सूखे और गीले कूड़े को अलग रखे जिस से कूड़ा एकत्रित करने वाले लोगो को भी दिक्कत नही आएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





