आईजीएमसी में आग लगने पर हो जांच : जयराम

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

27 अप्रैल 2023

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आईजीएमसी का दौरा किया, आईजीएमसी में आज सुबह आग लगने के कारण नए ओपीडी में भारी नुकसान हुआ ।
जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आईजीएमसी में आग लगने के कारण अस्पताल की संस्था को भारी नुकसान हुआ है , हमें इस प्रकरण से सीख लेनी चाहिए और आने वाले समय में इस प्रकार के हादसे ना हो इसके बारे में विचार करना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यह आग लगी इसके परिणाम काफी गंभीर भी हो सकते थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन को इस प्रकरण पर गंभीरता से एक्शन लेना चाहिए और इसके लिए एक जांच समिति भी तय करनी चाहिए।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news