
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 अप्रैल 2023
सोलन के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बड्डी मैच के दौरान रेफरी के गलत डिसीजन को लेकर खिलाड़ियों में हंगामा हो गया। नालागढ़ और सोलन टीम के मध्य हो रहे कबड्डी मैच के बीच रेफरी द्वारा गलत डिसीजन देने पर खिलाड़ी भड़क पड़े।
खिलाड़ी रजनीश शर्मा का कहना है की सोलन और नालागढ़ टीम के मध्य मैच भेदभाव की भावना से करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते खिलाड़ी आउट ना होने पर भी खिलाड़ी को आउट घोषित कर दिया गया। खिलाड़ियों का कहना है की 4 पॉइंट के साथ रेडर को नोट आउट घोषित किया जाए । खिलाड़ियों का कहना है कि रेफरी द्वारा हमारी टीम को मैच से बाहर निकालने की बात कही जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





