अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने बद्दी मै संभाला कार्यभार, क्या बोले पुलिस उपाधीक्षक बद्दी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 अप्रैल 2023

रमेश शर्मा ने जिला बद्दी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद ग्रहण कर लिया है इस से पहले रमेश शर्मा एसएचओ सोलन डीएसपी विजिलेंस शिमला एएसपी शिमला आदि महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं बतौर हिमाचल पुलिस से एचपीएस बने रमेश शर्मा ने लंबी पारी खेलते हुए बद्दी जिला पुलिस में पहली पारी की शुरुआत की उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं व समाधान का निपटारा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर पुलिस गार्द ने उन्हें सलामी दी। बद्दी एसपी मोहित चावला के साथ पहली मुलाकात की, बाद में उन्होंने अपने कार्यालय स्टाफ के साथ परिचयात्मक बैठक की। कहा कि जन सुनवाई, गंभीर अपराधों की रोकथाम के साथ ही महिला सुरक्षा , कानून व्यवस्था, महिला अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों का निस्तारण व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। नशाखोरी को बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि नशा उन्मूलन के लिए समाज के साथ मिलकर काम किया जाएगा अवैध खनन करने वालों और साइबर अपराध के मामलों का निस्तारण तेजी से हो, इसके भी प्रयास किए जाएंगे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news