# फोरलेन सड़क निर्माण में खामियों के चलते घरों में घुस रहा बरसात का पानी |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

3 मई 2023

किरतपुर मनाली नेशनल हाईवे में सड़क निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितताओं के चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार बजौरा झिड़ी नेशनल हाईवे नंबर 3 पर सड़क निर्माण में खामियां बरती गई है। जिसके चलते बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और सड़क सही तरीके से बना बनी होने के चलते सड़क दुर्घटनाएं भी पेश आ रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि झिड़ी नेचर पार्क से डायवर्जन चौक तक फ्लाईओवर बनाए जाना प्रस्तावित था। लेकिन उसे नहीं बनाया गया है और सड़क भी ढलान दार बनाई गई है। साथ ही जहां से फोरलेन पुराने मार्ग को जोड़ता है, वहां पर दुर्घटना के चलते स्थानीय लोगों के विरोध के बाद 100 मिनट आगे न्यूटन बनाया गया था। जिसके चलते लगातार दुर्घटनाएं पेश आ रही है।

बावजूद इसके एनएचएआई प्रबंधन अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं ला रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान सारा पानी उनके घरों में घुस जाता है, जिसके चलते मकानों की नींव भी टूटने की कगार पर है। स्थानीय प्रभावित रोशन लाल का कहना है कि उन्होंने इस को लेकर पहले भी जिला प्रशासन और एनएचएआई के समक्ष मांग उठाई थी और उनकी ओर से यहां का दौरा भी किया गया था।

लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। कुल्लू जिला में लगातार हो रही बारिश से उनके घरों में पानी आ रहा है। उनका कहना है कि यहां पर सड़क के दोनों तरफ नालियां बनाने के लिए कहा गया था। लेकिन अभी तक यह नहीं बनाई गई है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news