# सबसे पहले घोषित होंगे वार्ड नंबर 1 से 7 तक के नतीजे, मतगणना जारी |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

4 मई 2023

Shimla MC Election Result 2023 Live Updates Vote Counting Shimla Nagar Nigam Chunav BJP Congress News in Hindi

6 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे आगे

वार्ड 1 में भाजपा प्रत्याशी आगे है। वहीं वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7 कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं नगर निगम पालमपुर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद ने चुनाव जीत लिया है।  राधा सूद को 739 जबकि रेणु कटोच को 288 मत पड़े
वार्ड नंबर 1 से 7 तक के नतीजे सबसे पहले घोषित होंगे। मतगणना जारी है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक और प्रत्याशी जुटे हुए हैं। लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। मतगणना के मद्देनजर आज ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है।
जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। बताया की 4 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में नगर निगम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुबह 10:00 से मतगणना पूर्ण होने तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार वाया विकासनगर और कसुम्पटी से छोटा शिमला वाया विकासनगर होकर आवाजाही कर सकेंगे।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news