# सतलुज नदी में जा गिरी कार, चालक की मौके पर मौत |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

4 मई 2023

 किन्नौर जिला के टापरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टापरी से जानी सम्पर्क सड़क मार्ग पर आज सुबह क़रीब साढ़े नौ बजे के आस पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक अनिकुल नेगी पुत्र डंडूब छेरिंग, उम्र 27 वर्ष, गांव जानी की मौके पर ही मौत हो गई।

अप्लाइड फॉर ऑल्टो कार जानी से टापरी की ओर आ रही थी कि चोलटू के पास फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस के समीप सड़क से नीचे सतलुज नदी के साथ जा गिरी।

थाना प्रभारी टापरी तेन सिंह ने बताया कि जानी सम्पर्क सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुघर्टना के कारणों की जांच की जा रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news